नमस्कार,
मेरा नाम जगदीश है। मैं हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला हूं और पिछले करीब 10 वर्षों से Income Tax Return (ITR) filing और अन्य सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। एक E-Mitra operator के तौर पर मैं आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं, दस्तावेज़ों और टैक्स से जुड़े कामों में मदद करता हूं।
335512.xyz यह वेबसाइट मैंने इसलिए बनाई है ताकि हनुमानगढ़ (PIN कोड 335512, जिसके नाम पर यह डोमेन रखा गया है) और आसपास के क्षेत्र के लोगों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंच सके — चाहे वह टैक्स से जुड़ी हो, स्थानीय खबरों से जुड़ी हो, या हमारे शहर के बारे में हो।
इस वेबसाइट के तहत अलग-अलग विषयों पर कई ब्लॉग भी चलाए जा रहे हैं, जिनका मकसद लोगों को सरल भाषा में सही जानकारी देना है, न कि सिर्फ जानकारी बेचना।
हमारा उद्देश्य:
सही और सत्यापित जानकारी देना आम आदमी की भाषा में जटिल विषयों को समझाना ईमानदारी को हमेशा प्राथमिकता देना
धन्यवाद,
जगदीश